Farzi Story in Hindi – WebSeries
सनी ( शाहिद कपूर) एक गरीब पेंटर था। वह अपने नाना जी की प्रिंटिंग प्रेस चलाने में हेल्प करता था। सनी के बचपन का दोस्त, फिरोज भी उस प्रेस में काम करता था। लेकिन प्रिंटिंग प्रेस का बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा था और बैंक करप्ट होने की कगार पर था।
सनी अपनी गरीबी की जिंदगी से तंग आ चुका था। एक दिन वह फिरोज से कहता है कि क्यों ना हम प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से काउंटर फीट नोट (नकली नोट) छापें। कुछ hesitation के बाद फिरोज मान जाता है।
शुरू में वे ज्यादा सफल नहीं होते हैं लेकिन धीरे-धीरे वे इसके Expert बन जाते हैं। और नकली नोट छापने लगते हैं।
**
दूसरी तरफ माइकल नाम का एक पुलिस ऑफिसर नकली नोटों के अपराधियों को पकड़ने की भरसक कोशिश कर रहा था। उस समय नकली नोटों का सबसे बड़ा सरताज मंसूर था जो नेपाल से ऑपरेट करता था।
एक दिन माइकल उसे धर दबोचता है लेकिन इस झड़प से वह किसी तरह बच निकलता है।
इसके बाद माइकल एक anti-counterfeiting Task Force बनाता है। मेघा एक RBI बैंक की ऑफिसर थी। और वह भी नकली नोटों से परेशान थी। वह सनी की कॉलेज के दिनों की दोस्त भी थी। माइकल उसे भी अपनी टीम में शामिल कर लेता है।
इसके बाद मेघा और माइकल मिलकर नकली नोट छापने वालों की तलाश करने लगते हैं।
**
एक दिन सनी और फिरोज के पास नकली नोट छापने की बहुत बड़ी deal मिलती है।
इसी बीच माइकल अपने बेटे की बर्थडे पार्टी में बिना बुलाए जाता है। उसकी अपने बेटे से ज्यादा नहीं बनती थी। और उसका बेटा उससे बहुत नाराज हो जाता है।
एक दिन मेघा को पता चलता है कि एक आर्टिस्ट है जो नकली नोट design करता है। और उसके बाद उस design को छापा जाता है। मेघा उसकी तलाश में जुट जाती है। लेकिन उसे नहीं पता था कि सनी ही वह आर्टिस्ट है।
**
एक दिन मिशन धनरक्षक लांच किया जाता है। इसका मकसद सारे देश में नकली नोट छापने वालों को पकड़ना था। इसी बीच माइकल अपनी नाराज पत्नी से भी सुलह करने की कोशिश करता है।
उधर सनी के नाना जी गायब हो जाते हैं। सनी उनकी खोज करता है लेकिन उसे कोई सुराग नहीं मिलता। पुलिस भी उसकी कोई हेल्प नहीं करती। और सब लोग उससे घूस मांगते हैं।
इसी बीच धन रक्षक को एक सफलता मिलती है। जो नोट मार्किट में चल रहा था अब वह scanner की पकड़ में आने लगा था। और किसी काम का नहीं रहा था।
**
इससे मंसूर का बोस उस पर बहुत गुस्सा होता है। मनसूर का धंधा ठप्प होने की कगार पर था। अब वह एक सूपर नोट डिजाइन करवाना चाहता था ताकि उसका धंधा फलता – फूलता रहे।
उधर सनी भी सुपर नोट बनाना चाहता था क्युँकि उसका बिज़नेस भी चौपट हो गया था। एक दिन वह कोड क्रैक करके सूपर नोट डिज़ाइन करने में सफल हो जाता है।
वह उसे फिर से छापने लगता है। अब इस नोट को सरकार के स्कैनर पकड़ नहीं पाते।
उधर मंसूर के आदमी Supernote design नहीं कर पाते। उसके बॉस का उस पर लगातार दबाव पड़ता जा रहा था।
उसका boss बताता है की सनी नाम के युवक ने यह नोट design कर लिया है। और वे उसे अपनी ऑर्गेनाइजेशन में शामिल करना चाहते थे ।
**
इसी बीच धीरे-धीरे मेघा को सनी से प्यार हो जाता है। लेकिन वह अब भी नकली नोट को डिजाइन करने वाले आर्टिस्ट की तलाश में थी।
इसके बाद सनी पुलिस की टास्क फ़ोर्स में अपना एक जासूस छोड़ देता है। उधर माइकल भी मंसूर की ऑर्गेनाइजेशन में अपना एक जासूस छोड़ देता है।
इसी बीच सनी तोर्जन हॉर्स नाम का एक प्लान बनाता है जिसके जरिए नकली नोट नेपाल से भारत लाए जाने थे।
सनी और फिरोज बहुत अमीर होते जा रहे थे और वे बहुत रिच लाइफ जी रहे थे। सनी और मेघा का रोमांस भी जारी था।
**
एक दिन मेघा सुपर नोट के बारे में एक जरूरी सीक्रेट जान लेती है। इसके बाद माइकल कानून को अपने हाथ में लेकर एक आदमी को बुरी तरह से मारता है। इससे गहलोत नाम का एक मंत्री बहुत ही गुस्से में आ जाता है। और वह माइकल को खरी-खोटी सुनाता है। वह आदमी उसी मंत्री का था। और वे भी इस गोरख – धंधे में शामिल थे।
इसी बीच मंसूर बहुत बेचैन हो रहा था। वह चाह रहा था कि नकली नोट अब मार्केट में जल्दी से जल्दी पहुंच जाएं।
इसके बाद माइकल एक ट्रैप बिछाता है जिसमें सनी और फिरोज पकड़े जाते हैं। लेकिन वे किसी तरह भाग निकलते हैं। माइकल कहता है कि वह हार नहीं मानेगा ।
**
उधर मंसूर का बॉस उस पर बहुत गुस्सा था और उसे मार देना चाहता था। इसलिए मंसूर अपने आदमियों के साथ सनी और फिरोज को किडनैप कर लेता है। ताकि वह सनी से सुपरनोटे डिज़ाइन करवा सके।
मंसूर उन दोनों से पूछता है कि सूपर नोट किसने डिज़ाइन किया है। सनी बताता है कि उसने डिज़ाइन किया है। यह जानने के बाद फिरोज को गोली मार दी जाती है।
इसके बाद सनी से कहा जाता है कि सुपरनोटे डिज़ाइन करे। इस तरह क्राईम कि दुनिया में पैर रखने की सनी बहुत बड़ी कीमत चुकाता है।
समाप्त।
दोस्तो, यह थी Web Series “फर्जी” के Season एक की पूरी कहानीआपको यह वेब सीरीज कैसी लगी कमेंट करके बतायें। धन्यवाद।

Post a Comment